अग्रवाल महिला मण्डल की ओर से लहरिया महोत्सव का हुआ आयोजन

महिलाओं ने सावन की मलहार गाई, नृत्य कर लिया आनन्द

गंगापुर सिटी अग्रवाल महिला मंडल की ओर से लहरिया महोत्सव अग्रवाल धर्मशाला में रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रेखा गर्ग ने की। महोत्सव मे तहसील महिला मंडल की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सभी महिलाएं रंग-बिरंगे लहरियों में सज-धजकर आई। सावन की मलहार गाई। सावन के गीतों पे खूब नृत्य किया। सभी महिलाओं ने महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरोज गर्ग कि ओर से नास्ता व्यवस्था रखी गई।
कार्यक्रम सयोजक मंजू मंगलम ने बताया कि मंडल की वरिष्ठ महिला राजेश मित्तल ने चुटकलों के माध्य्म से सबको खूब हंसाया। गीता गर्ग की स्वरचित कविता ने सभी महिलाओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में तहसील महिला मंडल की अध्यक्ष रेनु आर्य, पुष्पा गर्ग, मंजू मंगलम, गीता, मंजू सिंघल, माया गुप्ता, पुष्पा गर्ग, सुमन, अनिता, सरिता, मीना अग्रवाल, सुनीता, पुष्पा आर्य, पदमा, हंसा, आशा, प्रेमलता, चंचल, शारदा, इंद्रा, लक्ष्मी, हेमलता, नीलम, मधु आर्य, पिंकी, कृष्णा, सोनल, कुसुम, मंजू, शशि, निर्मला, सत्यवती, प्रमिला, अनिता, शारदा, मिथलेश, उर्मिला, सरोज, संतोष, नीलम, संगीता, रजनी, मंजू आदि महिलाओं ने भाग लिया।