कपड़े के केरीबेग का वितरण 7 फरवरी को


सवाई माधोपुर। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक केरीबेग का उपयोग नही हो, इसके लिए जागरूकता अभियान के तहत कपड़े के केरीबेग का वितरण 7 फरवरी को नगर परिषद क्षेत्र सवाई माधोपुर में किया जायेगा। नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि नगर परिषद एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले कपड़े के केरीबेग वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा 7 फरवरी को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 72 सीढ़ी परिसर में किया जायेगा।