खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजित योग शिविर में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
गंगापुर सिटी। खंडेलवाल वैश्य समाज समिति की युवा इकाई खंडेलवाल युवा परिषद् के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खंडेलवाल धर्मशाला में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि संत सुंदरदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षक महेश खंडेलवाल, अंजना रावत एवं कविता खूंटेटा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया।
योग प्रशिक्षकों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में खंडेलवाल वैश्य समाज समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद खूंटेटा ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए युवा परिषद् के इस प्रयास की सराहना की।
खंडेलवाल युवा परिषद् के अध्यक्ष अंशुल डंगायच ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल की जा सकती है।
कार्यक्रम के संयोजक ध्रुव डांस एवं तनिष्क सोंखिया द्वारा सभी प्रतिभागियों को फल वितरित किए गए। वहीं परिषद् के कोषाध्यक्ष विशाल डांस की ओर से शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। खंडेलवाल वैश्य समाज समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को अंकुरित नाश्ता भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में खंडेलवाल सोशल ग्रुप, महिला मंडल एवं समाज की विभिन्न इकाइयों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रिया डंगायच, अमित डंगायच, श्रीकांत डंगायच, कैलाश माठा, रविंद्र खूंटेटा, गोपाल डांस, चेतन मोदी, विवेक डंगायच, बालकिशन रावत, नवीन मोदी, प्रमोद मोदी, विनोद टोडवाल, संतोष झंगिनिया, आदर्श महरवाल, हर्ष महरवाल, विशंभर तांबी, राजेश ठाकुरिया, मोहन डोड़वाल, महेश खंडेलवाल, गोविंद खंडेलवाल, उषा डांस, दामोदर ठाकुरिया, सुरेश डांस, अनिल डांस और सीताराम डांस सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

