नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज सवाई माधोपुर में


गंगापुर सिटी। बाईपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के निवास पर भाजपाइयों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सवाई माधोपुर में आयोजित नागरिकता संशोधन अधिनियम पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम एवं जनजागरण अभियान की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। शुक्रवार को सवाई माधोपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम विचार गोष्ठी व पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया होंगे। जन जागरण अभियान के जिला प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री जमनालाल वैष्णव ने बताया कि पूनिया दोपहर 11 बजे रणथम्भौर मैरिज गार्डन में एक विशाल संगोष्ठी को सम्बोधित करेंगें। शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह, वजीरपुर मंडल अध्यक्ष दामोदर शर्मा व तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर ने चारों मंडलो से प्रमुख पांच-पांच कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपाइयों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुनकटा, नरेन्द्र हरसाना, सारांश जैन, सतवीर चौहान, पवन रेंडायल, सतवीर भालपुरिया, देवेंद्र गुर्जर, भवानी मानपुर, नमो गुर्जर, संदीप सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।