नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित होंगी महिलाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। यही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट भी रविवार को महिलाओं के हवाले होंगे, यानी महिलाएं ही उन्हें चलाएंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।
राष्ट्रपति आज नारी शक्ति सम्मान से महिलाओं को करेंगे सम्मानित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में नारी शक्ति सम्मान से महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इन सम्मानित महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे।