पक्षियों को बांधे परिडें, जरूरतमंदों को भोजन और गायों को खिलाया हरा चारा

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी में जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही श्रीश्याम रसोई में श्री गोवर्धन सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को 900 भोजन के पैकेट प्रशासन के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद, असहाय लोगों को वितरित किए गए। साथ ही कार्यसमिति के लोगों ने बाग में चहकने वाले पक्षियों को परिण्डे बाँधे। इस कार्य में श्री गोवर्धन सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद सिंघल, प्रमोद मोदी, रामचरण पलासोद, कमलेश खिदरपुर, सीताराम धौलेटा, बच्चूलाल गर्ग, प्यारेलाल गर्ग, विजय गोयल, श्याम प्रेमी, भोमिया प्रेमी, पुरुषोत्तम टल्लन, एडवोकेट राजेन्द्र आरओ, राजू मोदी, बल्लभ मंडी, मनीष गुप्ता, भरत गुर्जर, रामेश्वर गर्ग, सुनील खण्डेलवाल, राकेश जैन, सुभाष गोयल, नवीन आरओ आदि ने सहयोग किया।
श्याम परिवार गंगापुर सिटी ने शहर में विचरण करने वाली गायों को 500 किलो हरा चारा खिलाया। इस सेवा में आदित्य ठीकरिया, संतोष पत्तल, रवि पुजारी, संजय ठीकरिया, मोहित चोटी, रामू सुनार, गणेश सोनी, सुनील स्वामी ने सहयोग किया।