कोरोना से आज 1 व्यक्ति की मौत, संक्रमित मिले 12

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी स्थित नसियां कॉलोनी वार्ड नं. 16 निवासी 52 वर्षीय पुरुष की 22 जून को कोरोना से मृत्यु हो गई। इस बात की पुष्टि कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार नसियां कॉलोनी स्थित निवास पर मृतक व्यक्ति के घर पर ताला लगा हुआ है। परिजनों से पता लगा कि मृतक गंगापुर सिटी में प्रबोधक के पद पर कार्यरत था। लेकिन पिछले चार माह से किडनी में पथरी व लीवर की बीमारी के कारण कोटा में रेलवे स्टेशन के पास प्रताप कॉलेनी में अपने निजी आवास में रह रहा था। मृतक व्यक्ति का पिछले 2 माह से महात्मा गांधी हॉस्पीटल में इलाज चल रहा था। इस व्यक्ति का 20 जून को अस्पताल में कोरोना सैम्पल लिया गया, जो नेगेटिव आया। इस व्यक्ति को 21 जून को पुन: कोरोना सेम्पल लिया गया, जो कि 22 जून को पॉजिटिव आया। इस व्यक्ति की 22 जून को मृत्यु हो गई। इस दौरान परिवार का कोई सदस्य गंगापुर सिटी नहीं आया। मृतक के परिवार में उसकी 49 वर्षीय पत्नी व उसका 28 वर्षीय पुत्र साथ रहता था।
अब तक जिले में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।
जानकारी के अनुसार आज माल गोदाम रोड, सिंधी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय पुरुष, हाडौत्या कॉलोनी 32 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय महिला व 6 वर्षीय बालक कोरोना पॉजिटिव आया है। इसी प्रकार शाहीन कॉलोनी से 22 वर्षीय युवक, सरकारी अस्पताल से 42 वर्षीय युवक, सिंधी कालोनी से 67 वर्षीय वृद्ध, कर्मचारी कॉलोनी से 35 वर्षीय युवक, लोको कॉलोनी से 40 वर्षीय युवक तथा मिर्जापुर से 52 वर्षीय पुरुष, नसियां कॉलोनी से 52 वर्षीय पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।