पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयन्ती

गंगापुर सिटी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय देवी स्टोर चौराहा स्थित गंगापुर सिटी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयन्ती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।
राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं राजीव गांधी अमर रहे और जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव गांधी का नाम रहेगा के जयकारों से कार्यालय गूंज उठा। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामकेश मीना थे। अध्यक्षता ब्लॉक कंाग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया रहे। विचार गोष्ठी में कोविड-19 की केन्द्र व राज्य सरकार की समस्त गाइडलाइन का पालन किया गया।
विधायक रामकेश मीना ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन है। आज ही के दिन हमारे नेता भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस है। जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को कई बुलंदियों पर पहुंचाया। वे दूर संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति, पंचायत राज के सशक्तिकरण के सूत्रधार थे। आधुनिक भारत के निर्माता, देश में युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मत डालने का अधिकार दिया। ऐसे महान नेता का जन्मदिवस आज हम सद्भावना दिवस के रूप में मना रहे हैं।
विचार गोष्ठी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी सम्बोधित कर कहा कि स्व. राजीव गांधी की सोच देश की प्रगति, युवाओं को रोजगार, एवं उद्योग-धंधों को विकसित करने की थी तथा उन्होंने कहा कि कई विपक्षी दल देश को जाति-धर्म पर बांटना चाहते हैं मगर हम सब देशवासियों सभी जाति-धर्म के लोगों का देश की आजादी की लड़ाई में सभी का योगदान रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शमा देहात ने आये हुए सभी कांग्रेस जन अतिथियों का आभार प्रकट किया। इसके पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं विधायक ने राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ब्लॉक-सी में फूल एवं छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया।
विधायक मीना ने राजकीय अस्पताल गंगापुर सिटी में भर्ती समस्त मरीजों की कुशलक्षेम पूछकर फल वितरण किये। साथ ही अस्पताल के समस्त स्टॉफ की फीडबैक लेकर सफाई एवं मरीजों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गनी इंस्पेक्टर, कैलाशचन्द मीना, मो. अजीम पीपी, डॉ. जुम्मा खान, मनोनीत भूरजीलाल बैरवा, इतवारीलाल, श्रीलाल माली, मोतीलाल माली, मदन पचौरी, जितेन्द्र शर्मा युवा अध्यक्ष, राजकुमार मिश्रा, शेरसिंह जाटव, कृष्ण कुमार गोयल, कैलाश चन्द सैनी सरपंच, मुरारी सैनी सरपंच, दीपचन्द जांगिड़, सुखराम सैनी, पुष्पेन्द्र बैरवा, राजकुमार मीना, अनवर सेवादल, गणेश पटेल, रूपचन्द मेडिय़ा, रामकिशोर कटारिया आदि युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।