नशामुुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाएंः कलेक्टर

नशामुक्ति अभियान कार्यशाला में पोस्टर का विमोचन करते कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक।

नशामुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सवाई माधोपुर।
जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी एवं एडीएम बीएस पंवार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नशामुक्ति अभियान के जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को हुआ।
कार्यशाला में कलेक्टर पहाडिया ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से हजारों परिवार बर्बाद हो जाते है। नशामुक्ति के आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जाए। इसके लिए समाज के सभी वर्ग मिलकर नशे की प्रवृत्ति को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करें। कार्यशाला में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्त भारत के लिए 15 अगस्त से 31 मार्च 2021 तक चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के पंपलेट एवं सामग्री का विमोचन भी किया।  कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक ने नशे की प्रवृत्ति के कारण अनेक अपराध एवं बुराईयों का जन्म भी होता है। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के लिए जनज न को जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कालूराम मीना, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ कैलाश सौनी, मनोचिकित्सक गौरव चंद्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा, स्काउट सचिव महेश सेजवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करने की बात कही।