मोक्षधाम विकास के लिए 21 हजार रुपए का सहयोग

गंगापुर सिटी। मोक्षधाम महूकलां में ग्रामीण जनता के आर्थिक सहयोग से मोक्षधाम का विकास किया जा रहा है, इसमें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मोक्षधाम विकास समिति के सदस्य घर-घर जाकर आर्थिक सहयोग मांग रहे हैं और उन्हें ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।
आज भानु सहगल व वीरू सहगल ने मोक्षधाम में टीन शेड निर्माण के लिए 21 हजार रुपए की राशि मोक्षधाम समिति अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को प्रदान की। अब तक मोक्ष धाम के विकास के लिए किए गए कार्यों में मिट्टी डलवाना, नल फिटिंग, पानी की टंकी की सफाई व टीन शेड का निर्माण कार्य शामिल है। बारिश के मौसम में मोक्षधाम में पेड़ लगाए जाएंगे व पूर्व में बने हुए शव दाह ग्रहों को नीचे से ईटों के द्वारा पक्का किया जाएगा तथा अनवरत रूप से विकास कार्य चलता रहेगा। यह जानकारी मोक्षधाम विकास समिति अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने दी।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam