Rahul Gandhi in Ajmer: किसान ट्रैक्टर मार्च में बोले राहुल गांधी, कानून वापसी तक सरकार से नहीं होगा कोई बात

Rahul Gandhi in Ajmer: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार से राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहे। दो दिवसीय यात्रा में राहुल ने 4 जिलों में सभाएं की है। पहले हनुमानगढ़ के पीलीबंगा और गंगानगर में किसान महापंचायतों को संबोधित कर सरकार को घेरा है। शनिवार को राहुल गांधी की किशनगढ़ के रूपनगढ और मकराना में महापंचायत रही। रूपनगढ़ से राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है।
राहुल ने कहा कि कृषि 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार है। दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार कृषि है। यह किसी एक व्यक्ति का व्यापार नहीं बल्कि हिंदुस्तान के 40 फीसदी लोगों का व्यापार है। इसमें किसान, छोटे व्यापारी और मजदूर सबकी भागीदारी है। राहुल ने आरोप लगाया कि वह देश की चालीस फीसदी जनता के कृषि को अपने दो मित्रों को सौंपना चाहते हैं। प्रदेश दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने रूपनगढ़ और मकराना में किसानों को संबोधित किया। उन्होने कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार कृषि का है।
उन्होंने कहा कि कृषि कानून रद्द किए बगैर अब सरकार से बात नहीं होगी। दो दिन में वे 4 जिलों में सभाएं कर चुके हैं। पहले हनुमानगढ़ के पीलीबंगा और गंगानगर में किसान महापंचायतों को संबोधित कर कृषि कानूनों को लेकर सरकार को घेरा है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US