गंगापुर सिटी। नई दिशा सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित संस्कार उदय कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को भगवान राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडल सदस्य दुर्गेश शर्मा भगवती को भी सम्मानित किया गया। नई दिशा सोसाइटी के तत्वाधान में संस्कार उदय कार्यक्रम की शुरुआत अप्रैल महीने में की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि जो संस्कार हम भूल चुके हैं, उन्हें फिर से प्रकट किया जाए। इसके तहत सभी प्रतिभागियों से 5 से 8 मिनट के वीडियों बनवाए गए, जिनमें रामायण व महाभारत के 4 से 5 श्लोक का समावेश करना था। उस दौरान लॉकडाउन के प्रतिबंध होने से अब समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नई दिशा सोसायटी के डॉ. डी. सी. शर्मा, विवेक पाठक, कपिल, अभिषेक उपाध्याय, सुरेन्द्र मित्तल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
Related Articles
Gangapur city News: सब्जी दुकान में चोरी
Gangapur city News: सालोदा मोड इलाके में मंगलवार रात एक सब्जी की दुकान में चोरी की वारदात हुई। दुकान संचालक रामकेश सैनी ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे दुकान बंद की थी। बुधवार सुबह […]
सवाईमाधोपुर जिले की महत्वपूर्ण खबरें…04.02.2022
जिला कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर प्रभावी कार्रवाही करने एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य में कोताही नही बरतने के दिये निर्देशSawaimadhopur News: जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट […]
कोरोना के सामने हर कोई विवश…
विनोद गुप्ता. कोरोना ने चारों ओर कोहराम मचा रखा है। पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। चारो ओर अस्पतालों में बेड फुल हैं। मरीज अस्पतालों के बाहर कतारों में खडे हैं। बेड खाली होने […]