संस्कार उदय कार्यक्रम: प्रतिभागियों को किया सम्मानित

गंगापुर सिटी। नई दिशा सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित संस्कार उदय कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को भगवान राम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के युवा मंडल सदस्य दुर्गेश शर्मा भगवती को भी सम्मानित किया गया। नई दिशा सोसाइटी के तत्वाधान में संस्कार उदय कार्यक्रम की शुरुआत अप्रैल महीने में की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि जो संस्कार हम भूल चुके हैं, उन्हें फिर से प्रकट किया जाए। इसके तहत सभी प्रतिभागियों से 5 से 8 मिनट के वीडियों बनवाए गए, जिनमें रामायण व महाभारत के 4 से 5 श्लोक का समावेश करना था। उस दौरान लॉकडाउन के प्रतिबंध होने से अब समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नई दिशा सोसायटी के डॉ. डी. सी. शर्मा, विवेक पाठक, कपिल, अभिषेक उपाध्याय, सुरेन्द्र मित्तल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।