गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुरसिटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूकमणी मैरिज पैलेस लहरिया महोत्सव एवं भारत माता आरती का आयोजन किया गया। परिषद सचिव अरविन्द खंडेलवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. शैल शास्त्री, विशिष्ट अतिथि डॉ. तृप्ति बंसल थी। अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष कुशला खूंटेटा ने की। भारत माता और स्वामी विवेकानंदजी के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन और वन्दे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। अतिथियों का लहरिया दुपट्टा ओढाकर तथा गिफ्ट और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद् की शाखा विवेकानंद और सुभाष की महिला प्रमुखों और सदस्यों का भी लहरिया दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया गया। महिलाओ और बच्चों ने सावन के गीत, राजस्थानी एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं से भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए और सही जवाब देनी वाली महिलाओं और बच्चों को गिफ्ट प्रदान की गई। अतिथियों नें भी नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम को भारत माता की 51 दीपकों से आरती की गई। मुख्य अतिथि डॉ. शैल शास्त्री ने परिषद के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं में सक्रियता बढ़ती है और व्यक्तित्व का विकास होता है। कुशला खूंटेटा ने भी कार्यक्रम की सराहना की। महिला प्रमुख निर्मला खारवाल और संतोष खण्डेलवाल के निर्देशन में ममता डांस और उषा डांस के संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन श्रीमती चंचल पाण्डे प्रधानाचार्या और रेनू गुप्ता अध्यापिका ने किया।
Related Articles
अवैध कट्टा बरामद, इनामी आरोपी गिरफ्तार
गंगापुरसिटी। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध कट्टा रखने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी करणसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सचिन पुत्र राधेश्याम मीना निवासी नयागांव थाना पीलोदा है। उन्होंने बताया कि […]
भाविप कुशालगढ़: स्त्री एवं प्रसूति रोग निशुल्क परामर्श शिविर एक को
गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा कुशालगढ़ गंगापुरसिटी के तत्वाधान में 1 अक्टूबर को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोयल ने बताया कि उदेई मोड स्थित ओम मेडिकल एण्ड प्रोविजन स्टोर पर […]
भाजपा का जनाक्रोश धरना-प्रदर्शन 28 को, बैठक में किया निर्णय
गंगापुरसिटी। राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़ते अपराध, पेयजल समस्या, बिजली की दरों में बढ़ोतरी के मद्देनजर बायपास स्थित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के आवास पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस […]