कृष्ण महोत्सव में झलकी श्रद्धा: नृत्य की दी प्रस्तुति

गंगापुरसिटी। अग्र तहसील महिला मंडल गंगापुरसिटी की ओर से रविवार को नहर रोड स्थित गोपाल गौशाला में कृष्ण महोत्सव का आयोजन किया गया। रेणु आर्य की अध्यक्षता में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान गाय माताओं को हरा चारा खिलाया गया। साथ ही कृष्ण व राधा की सजीव झांकी सजाई गई। कृष्ण की भूमिका मिथलेश अग्रवाल व राधा की भूमिका सुमन आर्य ने निभाई। इसके अलावा हाडी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर सरोज गर्ग, सुमन बंसल, अर्चना गोयल, रीना, रजनी सिंहल, शिमला गोयल, मंजू गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुनीता गुप्ता, रत्ना गुप्ता, पदमा अग्रवाल, नीलम बंसल, मंजू आर्य, सीमा मेडी, शकुन्तला गुप्ता आदि सदस्यों ने भाग लिया।