वाह रे प्रशासन-राजनीति,(Administration-politics) खूब दिखाई अपनी ताकत!

Administration-politics
Administration-politics

गंगापुर सिटी। वाह रे गंगापुर का प्रशासन और राजनीति। दोनों ने आँखें बंद कर रखी है। शहर की जनता चाहे परेशान होती रहे प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक लोगों को कोई सरोकार नहीं। बीच सड़क मार्ग पर लगा दिया मजमा।

Administration-Politics

शनिवार को नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति, उपसभापति सहित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को दोपहर से ही नगर परिषद भवन के बाहर सड़क मार्ग को बंद कर दिया। आखिर कौन पूछे प्रशासन व राजनीतिक लोगों से कि रोड बंद करने अनुमति किसने दी? शहर की भोली-भाली जनता यह नहीं जानती कि इस तरह से रोड को बंद नहीं किया जा सकता। इस तरह का कृत्य यदि राजनीतिक लोगों ने किया है तो बहुत ही गलत किया है। इसके लिए प्रशासन को एक्शन लेना चाहिए, लेकिन प्रशासन पता नहीं क्यों चुपी साधे हुए है। प्रशासन व राजनीतिक लोगों ने अपनी आँखों पर पट्टी बांध ली है और कोनों में रुई लगा ली है।

दिनभर आमजन को पता नहीं था कि इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। हर व्यक्ति अपने वाहनों को रोजाना की तरह इस मार्ग से ले जाने के लिए उस मार्ग पर आए, लेकिन उन्हें वह मार्ग बंद मिला। उन्हें नहीं पता कि आखिर क्या होने वाला है? दिनभर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हमें ऐसा लगने लगा है कि शायद जनता भी यही चाहती है कि वह कष्ट झेलती रहे, ऐसा होते देखती रहे।

Read Also: Lions Club गरिमा ने किया नवनिर्वाचित लॉयन सभापति, उपसभापति एवं लॉयन पार्षदों का सम्मान

आखिर बैचारी जनता क्या करे? किससे करे शिकायत? कौन सुनेगा शहर की इस भोली-भाली जनता की? खैर छोड़ो आगे देखो होता है क्या?

डाउनलोड करें बढ़ती कलम एप और खबरों से रहें अपडेट

Download App Now