महिला मंडल के कार्यक्रमों के साथ 6 को होगा अग्रसेन जयन्ती का आगाज

-विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

-संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ 7 को

गंगापुर सिटी। अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में 10 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत 6 अक्टूबर को अग्रवाल महिला मंडल के कार्यक्रमों से होगी। समाज समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे उर्मिला मित्तल के संयोजन में मेहंदी प्रतियोगिता, दोपहर 2 बजे पुष्पा गर्ग के संयोजन में रंगोली एवं माण्डना, अपराह्न 3 बजे शिप्रा गोयल के संयोजन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व शाम 4 बजे रीना खन्ना, इंद्रा गुप्ता व पुष्पा गुप्ता के संयोजन में गेम्स प्रतियोगिताएं होंगी।

इसी प्रकार 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे अनीता मित्तल, सुमन गुप्ता व विमला गुप्ता के संयोजन में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। महिला मंडल द्वारा अग्रवाल समाज की महिलाओं से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। साथ ही सुंदरकांड पाठ के आयोजन में लाल कलर की साड़ी या चुनरी पहन कर आने की अपील की है।