अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति: चुनाव के लिए आम सभा 8 को

गंगापुरसिटी। अग्रवाल कर्मचारी विकास समिति गंगापुरसिटी के द्विवार्षिक चुनाव के लिए समिति सदस्यों की आमसभा 8 अगस्त को सुबह 11.30 बजे अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होगी। इस दौरान कार्यकारिणी के 20 सदस्यों व पदाधिकारियों का चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव अधिकारी बाबूलाल कुनकटा ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए १२.३० बजे से १.३० बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे तक नामांकन वापस होंगे। आवश्यक होने पर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक मतदान होगा। शाम 7 बजे मतगणना होगी। इसी दिन निर्वाचित सदस्यों के द्वारा पदाधिकारियों के चुनाव होंगे।