अग्रवाल महिला मंडल मिर्जापुर: नंदोत्सव में सजीव झांकियों ने मन मोहा

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला मंडल मिर्जापुर की ओर से गीतादेवी के आवास पर नंदोत्सव का आयोजन किया गया। सुनीता आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से भगवान कृष्ण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही बधाई लुटा कर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर राधा-कृष्ण सहित यशोदा-नंद की सजीव झांकियां सजाई गई। इस अवसर पर अग्रवाल कन्या महाविद्यालय के चुनाव में सर्वाधिक वोटों से जीतने पर अग्रवाल महिला सदस्य अनीता खूंटामार का माला व शाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान उषा मित्तल, दुर्गेश सिंहल, मीना बंसल, शारदा रानी, गीता देवी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, रजनी सिंहल, रेखा गुट्टा, सीता सिंहल, अंजू मित्तल, मीनू मित्तल, वर्षा, लक्ष्मी, मंजू, अनीता, संतोष देवी, लीला देवी, गुड्डी, नीतू, शकुंतला आदि महिलाएं मौजूद थी।