एक्स सर्विस: सुबह 11 से एक घंटे रही X

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) की सर्विस गुरुवार सुबह 11 बजे से करीब एक घंटे ठप रही। देश में 2 करोड से अधिक यूजर इसके चलते पोस्ट नहीं देख पाए और उन्हें परेशानी हुई।

भारत सहित दुनियाभर के यूजर्स को एक्सेस करने में समस्या हुई। यूजर्स को पोस्ट के स्थान पर मैसेज दिख रहा था जिसमें लिखा था वेलकम टु एक्स (X)। इससे प्लेटफॉर्म के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन प्रभावित हुए। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर.कॉम पर भी कई लोगों ने X प्लेटफार्म के डाउन होने की जानकारी दी थी।

इसी साल मार्च और जुलाई में भी X सर्विस डाउन हुई थी। तब भी यूजर्स को पोस्ट देखने और पोस्ट करने में परेशानी हो रही थी। भारत सहित विभिन्न देशों के यूजर्स ने आउटेज की शिकायत की थी। स्टैटिस्टा के अनुसार दुनियाभर में X के करीब 33 करोड़ यूजर्स हैं। अमेरिका में 9.5 करोड़ और भारत में इसके 2.7 करोड़ यूजर्स है। हर रोज करीब 50 करोड़ पोस्ट किए जाते हैं।

READ MORE: Anju-Nasrullah Love Story: मुझे मम्मी का साथ अच्छा लगता है: एरोन