अग्रवाल महिला सेवा समिति चुनाव: संजना मित्तल अध्यक्ष निर्वाचित

पूर्व पदाधिकारियों का हुआ विदाई समारोह
गंगापुर सिटी।
अग्रवाल महिला सेवा समिति अध्यक्ष पद पर संजना मित्तल निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

नवीन कार्यकारिणी

नवीन कार्यकारिणी में महामंत्री हेमलता अग्रवाल, प्रचार मंत्री मंजू सिंघल, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री पिंकी गुप्ता को बनाया गया। मण्डल के संरक्षक पद पर मंजू मंगलम नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण समारोह आगामी बैठक में होगा। चुनाव अधिकारी सरोज गर्ग का आभार जताया। नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष संजना मित्तल की ओर से सभी का मुंह मीठा कराया गया।

READ MORE: Club-91: स्थापना दिवस समारोह 25 को

इससे पूर्व विदाई समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रेखा गर्ग ने सम्पूर्ण कार्यकारिणी को बहुत ही सम्मान के साथ विदाई दी। विदाई के मौके पर सभी को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यकारिणी सदस्य सुनीता अग्रवाल, माया गुप्ता, राजेश मित्तल, सरोज गर्ग, रेखा गर्ग, अंजू मालधनी, वंदना गर्ग, पुष्पा गर्ग ने पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार की व्यवस्था शशिबाला की ओर से की गई।

इस अवसर पर रजनी गुप्ता, सुमन गुप्ता, शशि गोयल, हेमलता अग्रवाल, शिप्रा गोयल, अनीता पंसारी, माया गुप्ता, अरुण गुप्ता, हंसा जिंदल, मधु आर्य, गीता गर्ग, माया जिंदल, अंजू मालधनी, संजना मित्तल, पिंकी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, मीना गोयल, आशा सिंघल, पुष्पा गुप्ता, इंद्र गुप्ता, सुमनलता गुप्ता, प्रेमलता गुप्ता, शशिवाला गोयल, शशि अग्रवाल, मधु भंडारी, पुष्पा आर्य, सरिता अग्रवाल मौजूद थी। मंच संचालन मंजू मंगलम और सरोज गर्ग ने किया।