किसी भी सूरत में वापस नहीं होगा कृषि कानून, विपक्षी दल किसानों को भड़का रहे- सांसद अर्जुनलाल मीना

उदयपुर. एक ओर कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों 24 दिन प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा किसानों को कृषि कानून के फायदे बताने के लिए गांव-गांव जाकर उनसे संवाद कर रही है। इसके तहत शनिवार को उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा खरबढ़िया गांव में किसानों से बात कर रहे थे। सांसद मीणा ने कहा कि किसी भी सूरत में कृषि कानून वापस नहीं लिया जाएगा। यह देश के किसानों की आय बढ़ाने में अहम योगदान निभाएगा। मीणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में यह फैसला लागू किया है। ताकि किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य सही समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि सिर्फ किसी पार्टी विशेष द्वारा किसानों को भ्रमित कर विधेयक का विरोध करवाया जा रहा है, जो गलत है।देश भर में कृषि कानून के खिलाफ किसान सड़कों पर है। कई राजनीतिक संगठनों द्वारा भी किसानों के इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया गया है। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा कृषि विधेयक के समर्थन में किसान चौपाल लगा किसानों को विधायक के फायदे समझाए जा रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कृषि विधायक के फायदे समझाने में भाजपा कितनी सफल हो पाती है।