Anju Nasrullah Love Story: पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह को कानूनी रूप से भारत लाने की फिराक में अंजू

Anju Nasrullah Love Story: हरियाणा में बना सकती है आशियाना, चाकू-छुरी बनाने का हुनर रखता है नसरुल्लाह

Anju Nasrullah Love Story: सोनीपत। राजस्थान के अलवर जिले की दो बच्चों की 35 वर्षीय मां अंजू यानि फातिमा इन दिनों फिर चर्चा में है। जानें फातिमा का अर्थ
फातिमा अरबी भाषा का शब्द है। गूगल पर इसका अर्थ खोजने पर पता चला कि फातिमा का अर्थ है कि-

वह स्त्री जो दो बरस के बच्चे का दूध छुड़ा दे, बच्चे को दूध न पिलाने वाली औरत
पैग़म्बर मोहम्मद साहब की पुत्री का नाम जो हजऱत अली की पत्नी और इमाम हसन एवं हुसैन की माता थीं।

अंजू यानि फातिमा चाकू और छुरी बनाने का हुनर रखने वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले 29 वर्षीय पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह को कानूनी रूप से भारत लाने की फिराक में है। पाकिस्तान से चार महीने बाद लौटी अंजू ने इसकी पुष्टि की है। बकौल अंजू- वह अपने प्यार के लिए पाकिस्तान गई थी। हरियाणा में ही अपना घर बनाएगी। वह चाहती है कि अब उसका प्यार भारत आए। अंजू के वकील जेके सरोहा के अनुसार उनके लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, जल्दी ही समाधान होगा।
Anju Nasrullah Love Story

नसरुल्लाह पाकिस्तान के ऊपरी डीर जिले के गांव का निवासी है और सरकारी महाविद्यालय, डीर से विज्ञान विषय में स्नातक उत्तीर्ण है। नसरुल्लाह के चार भाई हैं। चारों अपना पारिवारिक व्यवसाय चाकू-छुरी बनाने का काम करते हैं।
अंजू फेसबुक के जरिए नसरुल्लाह से मिली। बातें बढ़ी और प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो अंजू ने पाकिस्तान का पथ पकड़ लिया और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी डीर जिले में पहुंच गई जहां से चार माह बाद भारत लौटी।

READ MORE: एक Ram Mandir ऐसा भी… जहां हिंदू नहीं कर सकते पूजा
पाकिस्तान से लौटी अंजू अब तक सवालों में रही है। भारतीय पति से रिश्तों में दरार को लेकर वह कानूनी कार्रवाई में जुटी है। हालांकि अंजू ने पाकिस्तान भ्रमण से लौटने के बाद भारतीय पति से अब तक एक बार भी मुलाकात नहीं की है। गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा कलाकार शाहरुख खान का जन्म स्थान पेशावर है। बताया जा रहा है कि अंजू से फातिमा बनने के बाद वह 10 किमी पैदल चलकर पाकिस्तान के पेशावर पहुंची और शाहरुख खान के परिजनों से मिली।

Anju Nasrullah Love Story

अंजू यानि फातिमा के अनुसार पाकिस्तान के लोगों को यह मालूम हुआ कि वह भारत से आई है तो वहां के लोगों से बहुत सारा प्यार मिला। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के भतीजे का संदेश लेकर भारत लौटी है। पाकिस्तान जाने से पूर्व अंजू राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी।

वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने गई है। पाकिस्तान में उनके प्री वेडिंग शूट और निकाह के फोटोज भी सामने आए थे।