अन्नदान महादान: भाजयुमो ने अस्पताल में बांटे निशुल्क भोजन पैकिट

गंगापुरसिटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों व जरुरतमंद जन सामान्य के लिए निशुल्क भोजन पैकिट वितरित किए गए। भाजयुमो नेता नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों अन्य जरूरतमंद लोगों को आसानी से भोजन प्राप्त हो सके, इसके लिए निशुल्क भोजन पैकिट वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी अस्पताल के वार्डो में भोजन पैकेट वितरित किए गए। जरूरतमंद जन सामान्य वर्ग व अस्पताल में भर्ती रोगियों के लिए यह सेवा सतत चलती रहेगी। प्रवीण गोयल ने बताया कि सेवा परमो धर्म के भाव को थे मानते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जन सामान्य की समस्या देखते हुए सरकारी अस्पताल में निशुल्क पैकेट भोजन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान दिलखुश गुर्जर, महेश गुप्ता, विजेंद्र, आदित्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।