अनूप ठाकुर बने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव

JAIPUR. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, राजस्थान के प्रभारी, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कोटा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता अनूप ठाकुर को राजस्थान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। ठाकुर कांग्रेस में एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री, युवा कांग्रेस कोटा के जिला अध्यक्ष , राजस्थान युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के ऑर्गेनाइजर, आरटीडीसी व सेंट्रल जेल कमेटी के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोऑर्डिनेटर, जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुके हैं।

पिछले 9 वर्षों से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता का कार्य कर रहे हैं। संगठन में लंबे अनुभव को देखते हुए प्रदेश महासचिव की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अनूप ठाकुर को दी गई है। ठाकुर विधानसभा चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार भी थे।