आर्य समाज व आर्यवीर दल ने की गायों के लिए चारे की व्यवस्था

परिंडे बांधते एबीवीपी के कार्यकर्ता।

गंगापुर सिटी। वर्तमान में कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी से लडऩे के लिए भारत सरकार ने संपूर्ण देश लॉकडाउन लगा रखा है ताकि ये वायरस फैल नहीं पाये। परन्तु इन बचाव के प्रयासों से गरीबों तथा जानवरों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है। सरकार, सामाजिक संगठनों तथा समाज के भामाशाहों द्वारा भोजन तथा दैनिक आवश्यक वस्तुएं देकर इस संकट को दूर करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में आर्य समाज शहर तथा भगवती नगर द्वारा 18 दिनों से गायों तथा बैलों को चारा खिलाया जा रहा है। बालाजी चौक, चौपड़, इंद्रा मार्केट, पुरानी अनाज मंडी, हीरालाल मील इत्यादि स्थानों पर आर्यवीर दल के कार्यकत्र्ताओं द्वारा नियमित चारा खिलाया जा रहा है, ताकि पशुओं को इस विकट परिस्थिति में स्वस्थ रखा जा सके।
आर्य समाज सभी नगरवासियों से अनुरोध करता है कि लॉकडाउन और सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
बेजुवान परिंदों के लिए बांधे परिण्डे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गंगापुर सिटी द्वारा उघाडमल बालाजी पावर हाउस पर बेजुवान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने की शुरुआत की गई। दिनों-दिन लाकडाऊन के साथ-साथ गर्मी बढ़ रही है। गर्मी की तपिश ने मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षियों का हाल बेहाल हो रहा है। इस समय पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से परेशानी हो रही है। कई बार तो पानी की कमी से पशु-पक्षी अकाल मौत के शिकार हो जाता है। इसलिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बेजुबान पक्षी के लिए परिंडे कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर नगर मंत्री सीताराम गुर्जर, नगर सह मंत्री मुरारी गुर्जर, मनमोहन सैनी, मनोज सैनी, लोकेश सैनी, गोपाल गुर्जर, राजाराम गुर्जर आदि मौजूद थे।