भामाशाहों ने बांटी भोजन की सूखी सामग्री व भोजन पैकिट

गंगापुर सिटी। भोजन सामग्री बनाते हुए कार्यकर्ता।
भोजन सामग्री बनाते हुए कार्यकर्ता।
गंगापुर सिटी। भोजन का वितरण करते कार्यकर्ता।

गंगापुर सिटी। कोरोना वायरस के चलते सभी सामाजिक, राजनीतिक, गैर राजनीतिक संगठन, भामाशाह, दानदाता एकजुट होकर शहर के जरूरतमंदों की भोजन-पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं। अब जरूरत तो इस बात की है कि गंगापुर सिटी के सभी नागरिक पूरी ईमानदारी के साथ सरकारी नियमों का पालन करें तब जाकर हम इस वैश्विक महामारी कोरोना से जीतेंगे। इसी कड़ी में अन्य संगठनों की तरह भोमिया जी का बाग दशहरा मैदान में जरूरतमंदों के भोजन एवं मूक प्राणियों के लिए चारे की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद सिंघल ने बताया की प्रतिदिन की तरह खाने के करीब ८५0 पैकिट जरूरतमंदों, असहाय लोगों को शहर के विभिन्न इलाकों में बांटे गए। श्याम प्रेमी-भौमिया प्रेमी कार्यकर्ता सुबह से शाम तक जोश के साथ खाना बनाने से लेकर पैकिंग का कार्य करते हैं। इसी तरह भूख से परेशान गोवंश को भी करीब 145 किलो हरा चारा शहर के विभिन्न स्थानों पर खिलाया गया।
इस कार्य में नवीन आरओ, पुरुषोत्तम टल्लन, नंदकिशोर धौलेटा, राजू मोदी, मोहन टेलर, धर्मेन्द्र शर्मा, मुंशी माली, डिंपल हलवाई, दिनेश जीरोता, नरेश कुमार, चिंटू कुमार, व्यापार मंडल मंत्री सुनील खूँटामार, रमेश भोड पत्रकार, सोनू ऑफसेट, मानव सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष नरदेव गुप्ता, विजय गोयल, संजय ठिकरिया, अरविंद गोयल पत्रकार, क्लब 91 के राजेश गुप्ता, मुनमुन चोटी, पंडित टिंकल, मैनेजर राधाबल्लभ गुप्ता, देवेश पीतलिया, महेश आरेड्या, मनीष आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
वही दूसरी ओर प्राइवेट बस स्टैण्ड पर दिलीप सिंह पेट्रोल पंप पर मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक सिंह नरूका और उनके सहयोगी अनुज जैन, नरेंद्र जैन, जितेन्द्र नरूका, चेतन मोदी द्वारा प्रतिदिन भोजन के 170 पैकैट शहर मे वितरित किए जा रहे हैं। जनता रसोई के माध्यम से 882 भोजन के पैकटों का वितरण राजेश जैमिनी एडवोकेट के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षैत्रो में किया।
उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र मीना ने सभी भामाशाहों व संगठनों से भोजन सामग्री वितरण में सहयोग करना चाहते हैं वे वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंधी के मोबाइल नं. 9636612613 पर सम्पर्क कर अपना सहयोग अंकित करवा सकते हैं। इसके साथ ही शहर में भामाशाहों के द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा रसोई, जनता रसोई, भाजपा रसोई, गुर्जर समाज सहित विभिन्न संगठनो के माध्यम से भी तैयार भोजन के हजारों पैकिटों का वितरण किया गया।