भारतीय जनता पार्टी: विजय संकल्प के साथ पंचायत चुनाव तैयारी

-जिला प्रमुख व प्रधान बनाने का संकल्प किया
गंगापुरसिटी
। जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा की चुनाव तैयारी बैठक होटल पर्ल में आयोजित की गई। बैठक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैंरोसिंह शेखावत के दोहिते जिला संयोजक अभिमन्यु सिंह राजवी एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सैनी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गंगापुरसिटी पंचायत समिति क्षेत्र एवं जिला परिषद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हु़आ। स्वागत भाषण में डॉ. भरतलाल मथुरिया ने आगामी चुनाव की कार्ययोजनाओं रखी। जिला संयोजक अभिमन्यु राजवी ने स्व. भैरोसिंह सिंह शेखावत एवं अपने पिता के राजनीतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की हमारी मां हैं और कमल का फूल हमारी ताकत है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान ही सर्वोपरि है। उन्होंने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर व वर्तमान विधायक के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि पूर्व में क्षेत्र में काफी विकास हुए थे। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को बचाने के लिए किश्तों में चुनाव करा रहे हैं। अभी 12 जिलों के चुनाव की जगह 6 जिलों के चुनाव कराए हैं। गहलोत चुनावी सीरीज को लम्बी करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित करने में लगे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समर्पण भाव से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस राज को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस राज में गंगापुर एवं ग्रामीण विकास ठप हुआ है। राजस्थान सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में एक भी रुपया का विकास कार्य नही करवाया। क्षेत्र में जो भी विकास कार्य चल रहे हैं वे केंद्र सरकार के बजट से चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख एवं प्रधान भाजपा के बने ताकि गावों का विकास सुनिश्चित किया जा सके। पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाना हैं। जिला संयोजक सुरेश जैन, पूर्व प्रधान एवं विधायक प्रत्याशी आशा मीना व जिला सह संयोजक हनुमंत दीक्षित ने भी सम्बोधित किया। पूर्व प्रधान कन्हैयालाल बैरवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मंच संचालन पूर्व जिला महामंत्री जमनालाल बैष्णव ने किया। भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बताया कि इस दौरान सभापति शिवरतन गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज बंसल, मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी, पुखराज सलेमपुर, मुकेश सोनी, सवाई सिंह, हरिओम पटेल, महेंद्र मीना, मदनमोहन सैनी, शिवकुमार शर्मा, दामोदर शर्मा, रामसिंह खटाना, मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास मंचासीन थे।