दुआएं

मनीष कुमार अग्रवाल (एडवोकेट) की बिटिया ‘माना’ को चतुर्थ जन्मदिवस पर समर्पित कविता…


चिडिय़ा चहक रही चीं-चीं,
मीठे गीत हैं गाएं।
दी है जन्मदिन की बधाई,
कुदरत आभा बिखराए।।

पत्र लिखे हैं तुमको,
जन्मदिन की दे शुभकामनाएं।
प्रार्थना करें उन्नति की,
खुशियों की करें कामनाएं।।

हम गाएं, खूब नाचें,
लिखें आज कविताएं।
देखकर तेरे मुखड़े को,
हम सब हर्षाएं।।

है निखरी तेरी बाल लीलाएं,
तेरे बचपन में है सच्चाई।
मन के भोले बच्चे,
रब की परछाई।।

खूब खेलो, बालपन को जियो,
लिखें हम बाल कहानियां।
माँ दुर्गा दे रही दुआएं,
जन्मदिन की आपको बधाईयां।।

पे्रषक: मनीष कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता
गंगापुर सिटी।