सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर भाजपाईयों ने मनाई खुशी

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व दिग्गज नेता महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन करते हुए मिठाई खिलाकर ख़ुशी व्यक्त की।
भाजपा मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि महाराज सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से भाजपा के मध्य प्रदेश राज्य ही नहीं सम्पूर्ण भारत के संगठन को मजबूती व बल मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ रामसिंह खटाना, जगदीश गिरी, सूरजमल सिंह, राधेश्याम बुकसेलर, मंडल अध्यक्ष वीरू पुजारी, मिथलेश व्यास, जिला महामंत्री मनोज बंसल, जिला प्रवक्ता महेन्द्र दीक्षित, गोविन्द गुप्ता, राजेन्द्र सहजपुरा, पार्षद कमलेश महावर, वेदप्रकाश सोनवाल, अशोक शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णुकांत, मनोज कुनकटा और सैकड़ो भाजपाई उपस्थित रहे।