पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

प्रतिकात्मक तस्वीर

पिछले 5 से लड़की के साथ कर रहा था दुष्कर्म
नागौर।
नागौर जिले के केडली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय की लड़की ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि उसका पिता पिछले 5 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की, लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी।
घर से भाग कर थाने पहुंची लड़की
लड़की अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। गुरुवार को जब पिता ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की तो तो वह दूसरे कमरे में भाग गई। इसके बाद पिता ने कमरे में ताला लगा दिया। लेकिन, पीडि़ता छत के रास्ते घर से भागकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।