क्लब-91 ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

गंगापुर सिटी। क्लब-91 की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित निज आवास पर क्लब सदस्य परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कृष्ण भगवान की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। भगवान कृष्ण के भजनों पर क्लब सदस्यों ने लघु वृन्दावन में नृत्य कर रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगोंं ने खूब सराहा। इस अवसर पर बाल कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। करीब चार माह के बाल कृष्ण बने शिवांश को छाजले में रखकर सौरभ अग्रवाल बने वसदेव की भूमिका में सिर पर रखकर सजीव झांकी का चित्रण किया। इस चित्रण को देखकर सब हतप्रभ रह गए और सभी ने नाच-गाकर खूब आनन्द लिया। इसके बाद माखन चोरी की लीला का भी सजीव झांकी सजाई गई, जिसमें कृष्ण की भूमिका काजल गुप्ता ने निभाई। रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण की आरती के साथ प्रसाद वितरण कर जन्मोत्सव का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर क्लब के डॉ. मुकेश गर्ग, डॉ. अनिल टोडवाल, वीरेन्द्र आर्य, वासुदेव बंसल, पवन गुप्ता, अनिल गोयल, दिनेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश मंगल, मयंक शर्मा, दिनेश गुप्ता एडवोकेट, अनुराग गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुनील भण्डारी, अशोक सोनी, अशोक गुप्ता, धीरज वशिष्ठ आदि सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे।