Vijay Rupani Gujarat Cm Coronavirus Positive, रैली को संबोधित करते वक्त हो गए थे बेहोश

कोरोना महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। देश में कोरोना वैक्सीन भले ही लगातार पहले फेज के दौरान लोगो को दी जा रही है। इस बीच गुजरात के  CM Vijay rupani Coronavirus Positive पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस रविवार को वडोदरा के निजामपुरा इलाके में आगामी निकाय चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम विजय रूपाणी मंच पर बेहोश हो गए थे। इसके बाद सीएम रूपाणी को प्राथमिक उपचार दिया गया। 

चिकित्सकों का कहना है कि CM Vijay rupani की हालत स्थिर है और वे 24 घंटे की निगरानी में रहेंगे। उनके सभी टेस्ट किए गए हैं। लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह भी दी गई है। सोमवार को चिकित्सकों ने कहा कि सीएम की हालत स्थिर है लेकिन उन्हें 24 घंटे की निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है।

READ MORE: Toolkit Case: दिशा की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल, केजरीवाल ने बताया लोकतंत्र पर हमला

विजय रुपाणी (Vijay rupani) का स्वास्थ्य पिछले दो महीने से ठीक नहीं था। लेकिन शनिवार को जामनगर में रैली की। रविवार को उन्होंने वडोदरा में जनसभाओं को संबोधित किया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि वडोदरा में सीएम रूपाणी ने एक ही दिन में तीसरी रैली को संबोधित किया था। बीजेपी नेताओं ने कहा कि CM Vijay rupani जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो वे मंच पर अचानक से गिर गए। उन्हे्ं प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्हें एयरपोर्ट ले जाकर अहमदाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। गौरतलब है कि वडोदरा सहित 6 नगर निगमों में 21 फरवरी को निकाय चुनाव होने हैं। जबकि नगरपालिका, जिला और तालुका पंचायतों के 28 फरवरी को चुनाव होंगे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US