Toolkit Case: दिशा की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल, केजरीवाल ने बताया लोकतंत्र पर हमला

CM Arvind Kejriwal on Disha Ravi Arrest: दिशा रवि की गिरफ्तार को लेकर सियासी बवाल मचा है। विपक्षी दलों ने दिशा की गिरफ्तार पर की सवाल खड़े किए हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण मंत्री दिशा रवि (Environment Minister Disha Ravi) की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला बताया है। दिशा रवि को केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों से संबंधित किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में शनिवार को बेंगुलूरू से गिरफ्तार किया गया था।
टूलकिट मामले (Toolkit Case) में दिल्ली पुलिस ने 22 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि (Disha Ravi) को अरेस्ट हिरासत में लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, शशि थरूर और अरविंद केजरीवाल ने दिशा की गिरफ्तारी का विरोध किया है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार कार्यकर्ता को निशाना क्यों बना रही है? बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में एक टूलकिट शेयर की थी।]

READ MORE: Amit Shah श्रीलंका और नेपाल में बनाएंगे BJP सरकार, Biplab Deb का दावा

ग्रेटा ने कुछ दीनों पहले अपने ट्वीट के साथ एक टूलकिट (Toolkit) शेयर कर किसान आंदोलन का समर्थन किया था। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने इसे हटा दिया था। पुलिस का कहना है कि दिशा ने ही उसे सर्कुलेट किया था। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि अगर माउंट कार्मेल कॉलेज की 22 वर्षीय छात्रा और पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि देश के लिए खतरा बन गई है तो भारत बहुत कमजोर बुनियाद पर खड़ा है। मैं दिशा की रिहाई की सरकार से मांग करता हूं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US