कांग्रेसियों ने मनाया 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस: मनाया(Congress Foundation Day celebrated)

Congress Foundation Day celebrated
Congress Foundation Day celebrated

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगापुर सिटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवी स्टोर चौराहा पर ध्वजारोहण कर मनाया गया। इसके पश्चात कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति एक संगोष्ठियां कर कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला, संगोष्ठी की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया।

Congress Foundation Day celebrated

ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा देहात ने सम्बोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस का इतिहास देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है। इसका गठन साल 1885 में हुआ जिसका श्रेय एलन ऑक्टेवियन ह्यूम को जाता है। एलेन ओक्टेवियन ह्यूम का जन्म 1829 को इंग्लैंड में हुआ था। वो अंग्रेजी शासन की सबसे प्रतिष्ठित ‘‘बंगाल सिविल सेवा’’ में पास होकर साल 1849 में ब्रिटिश सरकार के एक अधिकारी बने। 1857 की गदर के वक्त वो इटावा के कलक्टर थे। लेकिन ए ओ ह्यूम ने खुद ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाई और 1882 में पद से अवकाश ले लिया और कांग्रेस यूनियन का गठन किया। उन्हीं की अगुआई में बॉम्बे में पार्टी की पहली बैठक हुई थी। जिसमें व्योमेश चंद्र बनर्जी कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष बने।

Read Also: राज्यपाल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा में सुधार, Mass Development

स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस सबसे मज़बूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी। महात्मा गाँधी की हत्या और सरदार पटेल के निधन के बाद जवाहरलाल नेहरु के करिश्माई नेतृत्व में पार्टी ने पहले संसदीय चुनावों में शानदार सफलता पाई और ये सिलसिला 1967 तक लगातार चलता रहा। पहले प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरू ने धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक समाजवाद और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को सरकार का मुख्य आधार बनाया जो कांग्रेस पार्टी की पहचान बनी। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस से श्रीमती इन्दिरा गांधी चुनी गई जिनको विश्व में आइयन लेडी के नाम से पहचान मिली और उन्होंने भारत को मजबूती प्रदान की।

Read Also: Chhattisgarh: नौ माह बाद निजी स्कूलों में शुरू हुई पढ़ाई

Congress Foundation Day celebrated के अवसर पर सरपंचगणों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन किसान विरोधी बिलों के विरोध मंे भारतीय यूनियन के किसान जो कड़कड़ती ठण्ड में अपने हितों की रक्षा के लिए दिल्ली बॉर्डर पर करीब 32 दिन से आन्दोलन कर रहे हैं, केन्द्र की तानाशाही सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। हमारे किसान इन तीन काले बिलों का विरोध कर रहे हैं जो कि किसान विरोधी हैं। हम सब कांग्रेसजन इस संघर्ष में समस्त किसान संगठन एवं मजदूर, छोटे व्यापारियोें के साथ खड़े हैं।

Read Also: चीन के साथ जैसे को तैसा: सरकार ने Airlines से कहा

इस अवसर पर ब्लॉक Congress Foundation Day celebrated कमेटी शहर अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया, सरपंच कैलाश माली, रेखा मौर्य, सुमनबाई मीना, लखन माली, मगनबाई, प्रहलाद गुर्जर, केशो माली, मुरारी सैनी, मोजन्तीदेवी मीना, महेश जादौन, पूर्व जिला प्रमुख मिट्ठूसिंह गुर्जर, नगरपरिषद के नवनिर्वाचित पार्षद कृष्णकुमार गोयल, मदन पचौरी, डॉ. बुधराम मीना, फिरोज खान, आकिब खान, महबूब खान, महेश रैगर, जावेद खान एवं पार्षद प्रत्याशी, वरि. कांग्रेसी कैलाश मीना, रामराज मीना, अवतार, पवन मीना, बबलेश, जे.सी.मीना, महिला कांग्रेस से रेखा गुप्ता, सुनीता धाकड़, युवा कांग्रेस के युवा नेता राकेश छान, सेवादल नेता सईद, अनसर, एनएसयूआई से बृजभूषण, मोती सैनी, रामजीलाल सैनी, रामस्वरूप खरताड्या, शिवचरण जाटव, शेरसिंह जाटव, किशन जाटव, लवलेश शर्मा, घनश्याम जाटव, मो. हुसैन, प्यारेलाल मीना एडवोकेट, मुकेश, जमनालाल उपसरपंच, बाबूलाल गुप्ता, हनुमान लोहे वाले, विजय ठाकुरिया, दिनेश धोलेटा, पुरूषोत्तम टल्लन हरिप्रसाद रौंसी, दीपचन्द जांगिड़, राजाराम मीना, सतीश धामोनिया, रूपचन्द माली, सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट, इतवारीलाल वाल्मिकी, हुकमचन्द शर्मा, विश्राम नेता, अजयकुमार (अज्जू), नवीन खान, राकेश सैनी, रवि मित्तल, छाजूलाल रैगर, सुनील जैमिनी, जगदीशनारायण मिश्रा, विजेन्द्रकुमार, हेमराज महावर, हरिलाल सैनी, सईद खान, एड. मो. अजीम, शहीद शाहीन, विकास बैरवा, दिलखुश बैरवा, रामकेश सैनी, प्रकाश भांड आदि सैंकड़ों की संख्या मंे कांग्रेसजन व किसान बन्धु उपस्थित थे।

Download Badhti Kalam App Now & Subscribe My Youtube Channel