देश में कोराना का कहर: 63 मौतें, 1834 संक्रमित

कोरोनावायरस का कहर निरंतर जारी है। दिनों-दिन देश में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे निधन हो गया है। यह जानकारी पंजाब आपदा प्रबंधन कोविड-19 के बीएस सिद्धू ने दी। सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इससे पहले बुधवार को एक दिन में 13 लोगों की मौत हुई थी। इनमें मध्यप्रदेश में एक, उत्तरप्रदेश में दो, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में तीन और पश्चिम बंगाल में तीन मौतें शामिल हैं। इस तरह देश में संक्रमण से अब तक 63 लोगों की जान जा चुकी है। वर्तमान में करीब 1834 मामले संक्रमितों के हैं। इस पर लगाम बहुत जरुरी है। यह तभी संभव है जब पूरा देश लॉकडाउन में सहयोग करेगा। अन्यथा परिणाम सामने आ जाएंगे।