आओ, नया भारत बनाएं…

आओ, नया भारत बनाएं,
विश्व में से कोरोना भगाएं,
आओ, नया भारत बनाएं।

कोरोना के बंधन तोड़़ें,
चीन के कोरोना से कडिय़ां तोड़़ें,
इस धरती के हर मानव,
सब सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं।

भारत के सब भारतवासी बनकर,
घर में रहकर कोरोना को भगाएं,
आओ, नया भारत बनाएं।

इस लॉकडाउन का कण-कण चंदन,
मोदी को करें, हम शत-शत वंदन,
नई रोशनी की किरणें बन,
आज सजा दें भारत का आंगन

मिलजुल सोशल डिस्टेंसिंग करके,
सबके मन में भाव जगाएं।
आओ नया भारत बनाएं,
कोरोना की संजीवनी बनाएं,
कोरोना का भेद मिटाएं।

भारत के सपूत बनकर
घर मेंं रहकर मोदी की सहायता करवाएं
आओ, नया भारत बनाएं।

नितिन गुप्ता, सैनिक नगर, गंगापुर सिटी