कोरोना का कहर: 232 मौत 6725 संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार तक मरने वालों की संख्या 232 हो गई है। 24 घंटे के अंदर 34 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नवी मुंबई में सबसे ज्यादा नौ मरीजों की मौत हुई। पुणे में बुधवार रात 12 बजे से गुुरुवार शाम 6 बजे तक सात संक्रमितों ने जान गंवाई। इसके अलावा मालेगांव और रत्नागिरी में एक-एक मौतें हुईं। अब तक पूरे महाराष्ट्र में 98 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। मध्यप्रदेश में गुरुवार को तीन संक्रमितों की मौत हुई। यहां इंदौर में 62 साल के डॉक्टर और 44 साल के मरीज की जान चली गई। देवास में 52 साल के पत्रकार ने दम तोड़ दिया। मध्यप्रदेश में मौत का आंकड़ा 33 पर पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में भी गुरुवार को तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा पंजाब में दो, महाराष्ट्र्र, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा और झारखंड में भी एक-एक मौत हुई। देर रात जयपुर के रामगंज में कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय महिला की मौत हुई। बुधवार को देश में 27 संक्रमितों की मौत हुई थी। गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 809 पॉजिटिव केस मिले हैं। यह संक्रमितों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा है। ये आंकड़े अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 169 मौतों की पुष्टि की है। http://badhtikalam.com