Dandiya Mahotsav 26 को: अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति की बैठक रेखा गर्ग की अध्यक्षता में पार्थ रिसोर्ट में आयोजित हुई। महामंत्री वंदना गर्ग ने बताया कि लक्ष्मी गुप्ता की ओर से आयोजित बैठक में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की संयोजक भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को डांडिया महोत्सव होगा। इसकी संयोजक संजना मित्तल और सह संयोजक आशा सिंहल ने बताया की गंगापुरसिटी की सभी अग्रवाल महिलाओं के परिवार सहित डांडिया महोत्सव अग्रवाल कॉलेज में रखा जाएगा। इसके लिए अग्रवाल महिला सेवा समिति द्वारा कूपन वितरित किए जाएंगे और कूपन के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। डांडिया प्रोग्राम सिर्फ कपल एंट्री होगी, जिसमें उनके बच्चे भी शामिल है। 29 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से अग्रवाल धर्मशाला में मेहन्दी प्रतियोगिता होगी।

READ MORE: केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में 27 को भारत बंद का आह्वान, किसानों को बाटे पीले चावल

संयोजक संयोजक पिंकी गुप्ता और सुमन गुप्ता को बनाया है। 29 सितम्बर को ही मांडना प्रतियोगिता व रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। संयोजक का दायित्व पिंकी गुप्ता, सुमन गुप्ता, अनीता पंसारी, सरिता बंसल, हेमलता गुप्ता और कृष्णा गुप्ता को प्रदान किया गया है। इसी प्रकार 30 सितम्बर को अग्रवाल धर्मशाला में होने वाली चम्मच दौड की संयोजक सुनीता गुप्ता और गायत्री गर्ग, जलेबी दौड़ की संयोजक लक्ष्मी गुप्ता, गायत्री और मधु भंडारी होंगी। 4 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। संयोजक का दायित्व आशा सिंहल, मंजू सिंहल और अरुणा गुप्ता को सौंपा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चियां ही भाग ले सकेंगी। जयंती के सभी प्रोग्राम की संरक्षक सरोज गर्ग और मंजू मंगलम रहेंगी प्रचार मंत्री अंजू मालधनी ने सभी अग्रवाल महिलाओं को इन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपील की है।