म्यांमार में कर्फ्यू तोड़कर सड़कों पर प्रदर्शन, 100 से ज्यादा गिरफ्तार

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ भीड़ सड़कों पर उतरे हैं। सैन्य सरकार के आंदोलन को कुचलने के प्रयासों को लेकर हजारों लोग तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करने में लगे हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए दंगा नियंत्रण हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। इससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों परर रबर की गोलियां तक चला डाली दी। पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
म्यांमार चुनाव में आंग सान की पार्टी नेशलन लीग फॉर डेमोक्रेसी बड़ी बहुमत के साथ जीती थीं। हालांकि, धांधली के आरोप साबित नहीं हो सके। आंग सान सू की सहित कई नेताओं को सैना ने गिरफ्तार कर लिया था। म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के मेयर यू येविन सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि येविन ने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से सैन्य नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था।

READ MORE: सहारनपुर किसान महापंचायत में बोली प्रियंका गांधी: सत्ता में आते ही तीनों कृषि कानून खत्म कर देंगे

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतेरस ने एशियाई देशों के नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड ने तख्तापलट के विरोध में म्यांमार के साथ उच्च स्तरीय संबंध निलंबित कर दिए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने म्यांमार में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग की।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US