प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर मरीजों को बांटे फल

गंगापुर सिटी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर राजकीय अस्पताल गंगापुर सिटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा देहात एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए मरीजों को फल वितरित किये एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर युवा नेता मदन पचौरी, विजय ठाकुरिया, डॉ. कालूराम मीना, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, कल्लू शर्मा, मुबारिक अली, नेमीचन्द, शाहरूख, अजय मीना, सईद आदि उपस्थित थे।