श्री श्याम गौशाला पर फाग महोत्सव संपन्न

फाल्गुन की मस्ती में रंगे श्याम भक्त
गंगापुर सिटी।
श्री श्याम परिवार महिला मंडल की ओर से श्री श्याम गोशाला डूंगरी वाले बालाजी पर 34 वां अमावस्या संकीर्तन एवं फाग महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गौ पूजन एवं श्याम बाबा के चित्र पूजन के साथ किया गया। इस दौरान श्याम भक्तों ने गौ माता को रोटी, गुड खिलाकर पुण्य कमाया। कार्यक्रम में पप्पू नारायण शर्मा, राजेंद्र सोनी, लोकेश जांगिड़, भागीरथ नमकीन के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में रंग मत डारे रे सांवरिया गुर्जर मारे…, होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया… जैसे फाग के गीत गाकर सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। अंत में गौ माता की और हनुमान जी महाराज की आरती की गई। इसके बाद सभी ने सामूहिक प्रसादी का आनन्द लिया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष जगदीश हेमनानी, सचिव राजेंद्र दुसाद, कोषाध्यक्ष भगवान सपोटरा, सुरेश खूंटला, चंद्रभान स्वास्तिक, श्री श्याम मस्ताना ग्रुप के सदस्य श्याम प्रेमी पवन कुडग़ांव वाले, पवन तेल मिल वाले, विष्णु देहरी वाले, मनीष फलोदी वाले, जयंत, दुर्लभ ठेकेदार, दिनेश कुनकटा, सुमन दुसाद, कौशल्या बिरला, राधा जोशी, अंजू, मंजू, मधु प्रोपर्टी, अनीता, सरोज मोदी सहित सैकड़ों गौ भक्त श्याम प्रेमी उपस्थित थे।