क्लब-91 ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

गौशाला में मौजदू क्लब-91 के सदस्य
गौशाला में मौजदू क्लब-91 के सदस्य

गौशाला में गायों की सेवा कर चारा खिलाया

गंगापुर सिटी। क्लब-91 के सदस्य वीरेन्द्र आर्य ने सोमवार को अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने सभी क्लब-91 के साथियों को सुबह गौशाला बुलाया। वहां गौमाता की सेवा कर उन्हें चारा खिलाया। करीब एक घण्टे गौसेवा करने के बाद सभी साथी वीरेन्द्र आर्य के निवास पहुंचे। वहां केक काटकर जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सभी साथियों ने उनके दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. मुकेश गर्ग, अशोक मंगल, वासुदेव बंसल, वीरेन्द्र आर्य, सुनील भण्डारी, अशोक सोनी, राजेश मंगल, मुकेश मेडी, पवन गुप्ता, गोविन्द रेडिमेड, अनुराग जिंदल, विनोद पत्रकार, रेनू आर्य, पूजा खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।