सर्वकालिक अनुकरणीय हैं भगवान श्री कृष्ण – राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण सार्वकालिक अनुकरणीय हैं। उनकी सकारात्मक पहल से समाज को सही दिशा मिल सकी। आज के समय में भी गीता के उपदेश प्रासंगिक है।
राज्यपाल मिश्र रविवार को यहां सवाई मान सिंह अस्पताल के सभागार में विवेकानन्द केन्द्र द्वारा आयोजित कृष्ण का नीति शास्त्र विशय पर विमर्श कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने कहा कि कृष्ण का जीवन संघर्षमय था। उन्होंने कभी धैर्य नहीं खोया। हर कदम पर सभी को साथ लेकर चले। अपनी शक्ति को केन्द्रीभूत रखा, जिससे उन्हें सफलता मिली।राज्यपाल ने कहा कि गीता के उपदेशों को व्यवहार में लाया जाना चाहिए। इससे जीवन में उत्तरोतर प्रगति होगी।
समारोह को पदमश्री निवेदिता ने भी सम्बोधित किया। कार्यकर््रम में भवानी लाल माथुर, सीता राम सेठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।