आर्य इन्वेस्टमेंट की ओर से हुआ GANGAPUR GAURAV RALLY का स्वागत

गंगापुर सिटी। आर्य इन्वेस्टमेंट गंगापुर सिटी परिवार ने किया डी. एस. साइंस एकेडमी द्वारा निकाली गई गंगापुर गौरव रैली का भव्य स्वागत गंगापुर सिटी। डीएस साइंस एकेडमी की ओर से निकाली गई गंगापुर गौरव रैली का किरण पैलेस पर आर्य इन्वेस्टमेन्ट परिवार व उनके मित्रों ने भव्य स्वागत किया। आर्य इन्वेस्टमेंट परिवार ने फूलों की वर्षा करके शानदार रैली का स्वागत किया। साथ ही डी.एस. साइंस एकेडमी के चमकते सितारे हर्ष आर्य, गर्वित सिंघल और चिराग गोयल और अन्य सभी को भी बधाई दी। आर्य इन्वेस्टमेंट परिवार ने आतिथ्य के प्रतीक के रूप में डीएस साइंस एकेडमी के निदेशक उमेश शर्मा, अशोक शर्मा और अवधेश शर्मा को दुपट्टा, माला ओर साफा पहनाकर स्वागत किया।

आर्य इन्वेस्टमेंट परिवार ने सभी डीएस साइंस एकेडमी के होनहार बच्चों व उनको होनहार करने में विशेष सहयोग करने वाले सभी गुरुजनों का तिलक व दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर परिवार के साथ मुकेश मेड़ी, विष्णु गुप्ता, संतोष बंसल, महेश गुप्ता (धर्मकांटा), नितिन शर्मा, राजेश बंसल, सुरेंद्र गर्ग (ठेकेदार), अरुण आर्य, रमेश पत्रकार, नरेंद्र आर्य, कमला देवी, रेणु आर्य, सीमा आर्य, वेणु शर्मा, सुनीता आर्य, मंजू धर्मकांटा, कल्पना गर्ग, आदित्य आर्य, श्रद्धा आर्य, अनुज्ञा आर्य ने इस रैली का स्वागत किया। आर्य इन्वेस्टमेंट के निदेशक गोविंद प्रसाद आर्य, वीरेंद्र आर्य ओर विश्व बंधु आर्य ने सभी का धन्यवाद किया।