केमिकल प्लांट में गैस रिसाव: 2 बच्चे समेत 11 की मौत, विशाखापट्टनम में लगभग 1000 से ज्यादा लोग बीमार

देश के सबसे आधुनिक और व्यवस्थित शहरों में शमिल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में केमिकल गैस का रिसाव होने से बड़ हादसा हो गया। यहां के आरआर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री से गैस का रिसाव हुआ है, जिसका असर तीन किमी तक के एरिया में देखा जा रहा है। अब तक 11 लोगों के मरने की सूचना है, जिनमें एक छोटी बच्ची शामिल है। कई लोगों को गंभीर बीमार हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। लोगों को आंखों में जलन और घबराहट महसूस हो रही है। वहीं, कुछ लोगों के शरीर में लाल चकते भी पड़ गए। तीन किमी एरिया को खाली करवाया गया है। पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर है। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू का काम चालू कर दिया है। गैस रिलाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अफसर ने तीन मौतों की पुष्टि की है।
कई लोग फुटपाथ और सड़कों पर बेहोश हालत में पड़े मिले हैं। 250 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, गैस का रिसाव आज सुबह करीब 3 बजे हुआ, तब लोग नींद में थे। वहीं सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग कोमा में चले गए हैं। स्टीरिऑइड गैस के लीक होने से यह हादसा हुआ है।