ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं ने लिया डांस में हिस्सा, परिणाम घोषित

गंगापुर सिटी। सर्व ब्राह्मण महासभा गंगापुर सिटी की ओर से श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव के महान पर्व पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए डांस, रंगोली, मेहंदी जैसी प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन किया गया, जिसमें समाज की प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शारदा शर्मा ने बताया कि रंगोली और मेहंदी का परिणाम पिछले दिनों घोषित कर दिया गया था। गुरुवार को डांस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जा रहा है, जिसमें प्रतियोगिताओं को पांच भागों में विभाजित किया गया है। 20 वर्ष की आयु से ऊपर एक प्रविष्टि प्राप्त होने के कारण ममता शर्मा को प्रथम स्थान दिया गया। 15 से 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं को प्रथम स्थान के लिए संगिनी शर्मा, द्वितीय मानवी शर्मा और तृतीय स्थान पर प्रज्ञा चतुर्वेदी रही। 12 से 15 वर्ष की आयु में श्रेयांशी पाराशर द्वितीय स्थान पर अवनी शर्मा और तृतीय स्थान पर खुशी शर्मा रही। 8 से 12 वर्ष की आयु में प्रथम स्थान पर धानवी शर्मा, द्वितीय स्थान पर प्रियंका शर्मा और तृतीय स्थान पर श्रेया शर्मा रही। 5 से 8 वर्ष की आयु में जानवी शर्मा सुपुत्री बालकृष्ण शर्मा, द्वितीय स्थान पर जानवी शर्मा सुपुत्री दीपक शर्मा और तृतीय स्थान पर अक्षिता शर्मा रही। 3 से 5 वर्ष की आयु में प्रथम स्थान पर लवी शर्मा और द्वितीय स्थान पर आध्या जैमिनी रही।
प्रतियोगिता में आई प्रविष्टियों के निष्पक्ष रुप से परिणाम देने में निर्णायक भूमिका ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सावित्री शर्मा, डॉक्टर शैल शास्त्री और कल्पना शुक्ला रही।
ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा और सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल होने पर सभी का आभार जताया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से समाज में एकता का माहौल रहता है और प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने पर भी श्रीमती सावित्री शर्मा, डॉ. शैल शास्त्री, कल्पना शुक्ला का भी आभार जताया, जिन्होंने समय निकालकर समाज की प्रतिभाओं का चयन किया।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा, महूकला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद पाराशर, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सावित्री शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शारदा शर्मा का भी बहुत योगदान रहा और कहा कि हम इसी तरह समाज के कार्यक्रमों में योगदान देते रहेंगे।