हैप्पी वूमन ग्रुप: लहिरया महोत्सव में झलका उत्साह

गंगापुरसिटी। ट्रक यूनियन स्थित मैरिज होम में हैप्पी वूमन ग्रुप के तत्वावधान में लहरिया महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सभापति संगीता बोहरा, डॉ. शैल शास्त्री, पार्षद नीरज दीक्षित, ज्योति दीक्षित रही। संयोजक पार्वती शर्मा ने आगन्तुक महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। सावन गीतों पर महिलाओं व बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान सबसे सुन्दर मेहन्दी, सबसे सुन्दर लहरिया, सबसे अच्छा नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। संगीत बोहरा ने कहा समाज मे ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इस दौरान पार्वती शर्मा, नितेश शर्मा, रानू शर्मा, रीना शर्मा, पिंकी, उषा, मीनाक्षी शर्मा, सुनीता जैमिनी, अपर्णा शर्मा, आरती शर्मा, रमा शर्मा, मधु गोगोरिया, रीना पाराशर आदि महिलाएं मौजूद थी।