हेमंत कुमार शर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यालय में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री गंगापुर सिटी शहर के ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय जयपुर में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों की सानिध्य में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी डॉ अरुण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, वासुदेव देवनानी के सानिध्य में पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की पंच निष्ठाओं का संकल्प दिलाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी पी आर मीणा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सियाराम मीणा, उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी. जी. एल. मीना, डॉ मनीष किराड़ के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के जिन गणमान्यजनों ने पार्टी की सदस्यता के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति के प्रचार-प्रसार में आगामी विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनावों में संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में कमल खिलाने का सौभाग्य मिलेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रदेश की जनता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार पूर्ण नीतियों, बिगड़ती कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं, जिसका जवाब जनता के द्वारा समय पर दिया जाएगा।
भाजपा मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान भानु पारीक, रमेश खादी, बालकृष्ण शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, पार्षद कमलेश महावर, पार्षद रवि गोठवाल, शिवचरण शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, विष्णु गुरु शर्मा, दिलीप तिवारी, मोहन शर्मा, मोहन सिंह राजपूत, भरत लाल मीना पूर्व पार्षद, राधा रमन शर्मा, देवेंद्र सिंह राजपूत और अन्य कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।