फूलो से होली खेल फाल्गुन के गीतों पर मचाई धमाल

गंगपुर सिटी। नव निर्वाचित सरपंच का अभिनंदन करती समाज की महिलाएं
भजनों की प्रस्तुति देते कलाकार।

चाणक्य परिवार का होली मिलन समारोह संपन्न
गंगापुर सिटी।
चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज के तत्वावधान मेें विजय पैलेस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में पिंटू रानीला एण्ड पार्टी द्वारा फाल्गुन होली के मनमोहक गीत रंग मत डारे रे…, होली खेले रघुवीरा…भजन प्रस्तुत कर उपस्थित ब्रह्मजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने नाचते हुए कार्यक्रम का आनन्द लिया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित सरपंचों का प्रतीक चिन्ह देकर व शाल ओढाकर समाज के वयोवृद्ध जनों द्वारा सम्मान किया गया, जिनमें श्रीमती आरती शर्मा सरपंच बिच्छूदोना, श्रीमती कुसुमलता सरपंच खंडार, श्रीमती कमलेश जोशी सरपंच बौलीं, गोपाल शर्मा सरपंच गेरई व सुश्री अक्षिता शर्मा सरपंच बामन बडौदा शामिल रहे।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमन्त शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद पाराशर, धनेश शर्मा प्रवक्ता, सुरेश चंद शर्मा, वैद्य श्रीनिवास शर्मा, डॉ. एस एन शर्मा, देवेन्द्र पाठक, श्याम सेवा, रमेश खादी, गोपाल शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, सुशील दीक्षित, महेंद्र दीक्षित, गोविंद सहाय, युगल किशोर शर्मा, अमित, कौशल पाराशर, विष्णु गुरुजी, पवन समाधिया, अंकुश शर्मा, रोनक शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, डॉ. निर्मल शर्मा, शिवचरण, राजेन्द्र सहारिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सावित्री शर्मा, डॉ. शेल शास्त्री, कल्पना शुक्ला, सपना शर्मा, राधा दीक्षित, मिथलेश शर्मा, प्रियंका पाठक, अंजलि शर्मा, ममता अमरगढिया, ज्योति दीक्षित, अपर्णा शर्मा, शोभा दीक्षित, नीरज दीक्षित और सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य ब्रह्मजन एवं महिला, बच्चे मौजूद थे।